Ver todos los patrocinadores

लीगल नोटिस

1. कानूनी जानकारी और स्वीकृति

ये नियम वेबसाइट https://www.realmadrid.com और इसके सभी उप-डोमेन (बाद में "वेबसाइट") की सेवा के इस्तेमाल को नियंत्रित करते हैं, जो रियल मैड्रिड सी. एफ. (इसके बाद, "रियल मैडिड") इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराता है।

रियल मैड्रिड, एविनिडा डी कोंचा एस्पिना, nº 1 डी मैड्रिड एस्पिना में अधिवासित है और टैक्स आईडी नंबर G-28034718 के धारक है। यह 23 जून 1988 के रेजुलेशन के माध्यम से नंबर 849 के तहत मैड्रिड की कम्युनिटी के खेल संस्थाओं की रजिस्ट्री में पंजीकृत है।

इस वेबसाइट का इस्तेमाल यूजर फ्री में कर सकते हैं। वैसे इंटरनेट का खर्च यूजर को ही उठाना होगा।

इस वेबसाइट का इस्तेमाल यूजर फ्री में कर सकते हैं। वैसे इंटरनेट का खर्च यूजर को ही उठाना होगा।

वेबसाइट की कुछ सेवाएं जो यूजर और खासतौर पर रियाल मेड्रिड के क्लाइंट इस्तेमाल कर सकते हैं उसके लिए उन्हें कुछ शर्तों, नियंत्रणों या निर्देशों का पालन करना होगा। मतलब कि अगर भविष्य में इस कानूनी नोटिस में कोई बदलाव किया जाता है तो यूजर वेबसाइट का इस्तेमाल करने के पहले उन शर्तों को जरूर स्वीकार करें। 

वेबसाइट मुख्य रूप से उन यूजरों के लिए है जो स्पेन के रहने वाले हैं। रियाल मेड्रिड इस बात की गारंटी नहीं देती कि वेबसाइट पूरी तरह से या आंशिक रूप में दूसरे देश के कानून का पालन करेगी। अगर यूजर किसी दूसरे देश में रहता है या वहां से इस वेबसाइट का इस्तेमाल करता है तो वे इसका इस्तेमाल खुद की जिम्मेदारी और जोखिम पर करें और कोशिश करें कि वे वेबसाइट को तभी इस्तेमाल करें अगर यह वहां के कानून के हिसाब से ठीक हो। इस तरह के इस्तेमाल की जिम्मेदारी रियाल मेड्रिड बिल्कुल नहीं लेता।  

 
2. बौद्धिक और औद्योगिक संपत्ति

इस वेबसाइट में मौजूद सारा कंटेंट या अन्य कोई चीज़ जो सिर्फ लेख, ग्राफिक, इमेज, आइकन, तकनीकी, सॉफ्टवेयर, लिंक और अन्य ऑडियोविजुअल या ऑडियो कंटेंट के साथ ग्राफिक डिजाइन और सोर्स कोड (कंटेंट के बाद में) तक ही सीमित नहीं है। ये सब रियाल मेड्रिड या थर्ड पार्टी की बौद्धिक संपत्ति है। इस तरह से यूजर को इन बातों का खयाल रखना होगा कि वे इन चीजों का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए ना करें। सभी तरह के ट्रेडमार्क, ट्रेडनाम या  विशिष्ट संकेत रियाल मेड्रिड या थर्ड पार्टी की संपत्ति है। वेबसाइट के इस्तेमाल का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप ट्रेडमार्क, ट्रेड नाम और/ या विशिष्ट संकेतों का इस्तेमाल करने लगें।  

जो आधार रॉयल लेजिस्लेटिव डिक्री 1/1996, 12 अप्रैल में दिया गया है वह बौद्धिक संपदा कानून में दिए गए संगठित टेक्सट को अनुमोदित करता है। साथ ही यह इसके नियंत्रण, स्पष्टीकरण, लोगों को समझाने के लिए इसे बेहतर बनाने, लोगों के लिए इसे फिर से तैयार करने, बांटने, उपलब्ध कराने और लोगों को बताने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा यह कंटेंट को कॉमर्शियल क्षेत्रों, किसी भी मीडिया पर तकनीकी रूप से रियाल मेड्रिड  या थर्ड पार्टी होल्डर की बगैर लिखित अनुमति के उपलब्ध कराता है, क्योंकि ऐसा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।     

3. वेबसाइट के इस्तेमाल की शर्तें

3.1 सामान्य

यूजर इस बात को मानता है कि वेबसाइट का इस्तेमाल फ्री है और वह इसे अपनी मर्जी और कुछ खास जिम्मेदारियों के तहत इस्तेमाल कर रहा है। यूजर कानून के मुताबिक वेबसाइट के सही इस्तेमाल की सहमति देता है। इसलिए किसी भी नुकसान के लिए यूजर रियाल मेड्रिड या थर्ड पार्टी के प्रति जिम्मेदार होगा। जिसके तहत उसके दायित्व का उल्लंघन माना जाएगा। अगर यूजर वेबसाइट का इस्तेमाल खुद के मकसद से करता है और इसी के चलते रियाल मेड्रिड या थर्ड पार्टी को नुकसान होता है या ओवरलोड, नेटवर्क का नुकसान पहुंचने या बंद होने, सर्वर और कंप्यूटर (हार्डवेयर) या प्रोडक्ट और एप्लिकेशन (सॉफ्टवेयर) जो रियाल मेड्रिड या थर्ड पार्टी के हैं,  में समस्या आती है तो इसका जिम्मेदार यूजर ही होगा।
 
े चीजें करना भी प्रतिबंधित हैं:


• किसी ऐसे कंप्यूटर वायरस का इस्तेमाल या अन्य कोई कोड या प्रोग्राम जो किसी भी सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या इंटरनेट उपकरण के काम को रोके, खराब करे या उसके काम को सीमित कर दे। साथ ही डेटा या रियाल मेड्रिड या उसकी थर्ड पार्टी की जानकारी का अनाधिकारिक एक्सेस ले ले, ये सब पूरी तरह से मना है।   


• गलत पहचान का इस्तेमाल, नेटवर्क के सर्वर जो सेवाओं से जुड़े हैं उनसे छेड़छाड़ के साथ अगर सर्विस की जरूरतों, प्रक्रिया, नियमों और नियंत्रणों से यूजर का काम मेल नहीं खाता, तो वेबसाइट का इस्तेमाल करना मना है।

• जानकारी जुटाने या रियाल मेड्रिड से बातचीत करने के लिए कमांड क्रम या स्क्रीन स्क्रैपिंग (वेबसाइट से डेटा कॉपी करने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल)  का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

• व्यस्थित तौर पर डेटा या रियाल मेड्रिड का अन्य कंटेंट प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर निकालना, कई तरह की चीजें डाउनलोड करना, डेटा को इकट्ठा करना, चाहे सीधे या बॉट्स, स्निफर्स या इसी तरह की चीजों के इस्तेमाल से,  पूरी तरह से मना है।  

  
• रियाल मेड्रिड के सिस्टम या नेटवर्क की किसी कमी को टेस्ट करना या किसी सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़ने की कोशिश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

• रियाल मेड्रिड की किसी भी जानकारी को गलत बताना या बदलना भी मना है।

• रियाल मेड्रिड या उसकी थर्ड पार्टी के सॉफ्टवेयर को डिकोड, डिकंपाइल या इिअसेंबल करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
• रियाल मेड्रिड या उसकी थर्ड पार्टी के डेटा को डिलीट करना, छुपाना या अपने हिसाब से उन्हें बदलना जिसमें कंटेंट तकनीकी सुरक्षा की डिवाइस और अन्य जानकारी के मैकेनिज्म जो कंटेंट में शामिल किए गए हैं, शामिल हैं। ये करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

• किसी भी तरह की चीजों को, जो बताई गई हैं, उन्हें किसी थर्ड पार्टी की मदद से करना भी मना है।
 
3.2 कंटेंट

यूजर वेबसाइट के इस्तेमाल से पहले कंटेंट से जुड़े हुए कानून को लेकर अपनी सहमति देता है। यह कानूनी नोटिस अच्छी नियत और सार्वजनिक व्यवस्था के साथ ही अन्य किसी शर्त, नियंत्रण या निर्देशों जो क्लाज़ 1 में शामिल हो सकते हैं को लेकर यूजर की सहमति लेता है। कानून के मुताबिक यूजर इन चीजों को करने से बचें।
a) पुनरुत्पादन, नकल, वितरण, उपलब्ध कराने, सार्वजनिक तौर पर चीजों के बारे में बताने, कंटेंट को बदलने या सुधारने से बचें। बजाय उन मामलों के जिन्हें कानून के अंतर्गत छूट दी गई है या उन मामलों में जिनमें रियाल मेड्रिड या इस अधिकार को अपने पास रखने वाले की अनुमति लिखित तौर पर दी गई है।  

b) प्राइवेट इस्तेमाल के लिए पुनरुत्पादन या नकल करना जो सॉफ्टवेयर या डेटाबेस हो सकता है, ये सब बौद्धिक संपदा कानून के अंतर्गत आएगा। या कंटेंट को सार्वजनिक तौर पर दिखाना या थर्ड पार्टी को उपलब्ध कराना तो मना ही है साथ ही ऐसे में अगर उसका यूजर या थर्ड पार्टी के द्वारा पुनरुत्पादन होता है तो वो भी मना है। 

c) वेबसाइट पर मौजूद कंटेंट के सभी जरूरी भाग का इस्तेमाल या किसी डेटाबेस का इस्तेमाल जो रियाल मेड्रिड यूजर के लिए मुहैया कराने जा रहा है, का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

d) वेबसाइट पर उलब्ध कंटेंट को कुछ हथकंडों को अपनाकर निकालने की कोशिश करना, ये हथकंडे बताई गई प्रक्रियाओं से अलग हो सकते हैं और केस पर निर्भर करता है, तो ये पूरी तरह से प्रतिबंधित है। साथ ही ध्यान रखें कि आपके द्वारा वेबसाइट का इस्तेमाल करने के दौरान इसके नेटवर्क या सर्वर को कोई नुकसान ना पहुंचे, यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है।  

3.3 वेबसाइट में लिंक जोड़ना 

कोई भी यूजर जो अपनी खुद की वेबसाइट की लिंक इस वेबसाइट में डालना चाहता है वो नीचे दी गई शर्तों को जरूर पूरा करें, अगर वह इन शर्तों से अनभिज्ञ है तो भी उसे कानूनी तौर पर कोई छूट नहीं मिलेगी: 
a) लिंक वेबसाइट के होम पेज पर नहीं होनी चाहिए और इसे अन्य तरह से नहीं बनाया जाना चाहिए (इनलाइन लिंक, टेक्सट को कॉपी करना, ग्राफिक आदि)।
b) सभी समय लागू होने वाले कानून के अंतर्गत वेबसाइट के चारों ओर फ्रेम बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है या वेबसाइट के कंटेंट का किसी दूसरी यूआरएल से दिखाया जाना , वेबसाइट के यूआरएल के सिवाय भी प्रतिबंधित है। (i) इसकी वजह से यूजर कंटेंट देने वाली असली वेबसाइट की पहचान करने से चूक सकता है।  (ii) यह नकल या तुलना के अंतर्गत आता है। (iii)इसके जरिए रियाल मेड्रिड ब्रांड की साख का फायदा उठाया जा सकता है (iv)इसलिए कानून के तहत ये प्रतिबंधित है।
c) जिस पेज के लिंक को आप वेबसाइट में डाल रहे हैं उसमें रियाल मेड्रिड के डायरेक्टर, सदस्यों, कर्मियों या क्लायंट के बारे में गलत जानकारी, गलत बयान व अन्य गलत चीजें नहीं होनी चाहिए। 
d) रियाल मेड्रिड जब आपको लिंक लगाने की अनुमति देता है तो ये नहीं बताएगा कि वेबसाइट में लिंक कहां लगाई गई है वरना स्पॉन्सर जिनका हमारे साथ करार हैं वे लिंक दिखने पर वेबसाइट की सेवाओं का सत्यापन या पर्यवेक्षण कर सकते हैं। 
e) रियाल मेड्रिड के किसी भी शब्द चिह्न, आलंकारिक चिह्न या संयुक्त चिह्न या अन्य किसी विशेष चिन्ह का इस्तेमाल वेबसाइट पर डाली गई लिंक पर प्रतिबंधित है। बजाय कुछ मामलों के जिनमें कानून के अंतर्गत छूट दी गई है या रियाल मेड्रिड के द्वारा लिखित अनुमति दी गई हो। साथ ही इन मामलों में क्लाज के अंतर्गत क्या लिंक लगाने की अनुमति दी गई है इसको भी देखा जाएगा।  
f) जिस पेज पर लिंक बनाई गई है उसे कानून का पालन करना अनिवार्य है और किसी भी हालात में थर्ड पार्टी कंटेंट से जुड़ा होना (i) गैरकानूनी, अनैतिक या अशोभनीय (कंटेंट जो पोर्नोग्राफिक, हिंसक, जातिसूचक आदि हो) होगा। (ii) यूजर को इस बात के लिए भ्रमित करना कि जो लिंक दी गई है उससे कंटेंट से रियाल मेड्रिड सहमत है (iii) यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है
 
4. दायित्व का ना होना 

4.1 जानकारी से 

यूजर इस बात को स्वीकार करता है कि देरी से कंटेंट मुहैया कराने, कंटेंट डिलीट करने, कंटेंट में गलती होने या यूजर की बातचीत की चैट को स्टोर करने के लिए रियाल मेड्रिड यूजर के प्रति जवाबदेह नहीं है। रियाल मेड्रिड इस बात को लेकर भी जवाबदेही नहीं लेता कि अगर कोई यूजर वेबसाइट पर दी गई जानकारी से कोई फैसला लेता है और उसका या थर्ड पार्टी का नुकसान होता है। 

4.2 सर्विस की क्वालिटी को लेकर

हम किसी भी वजह से किसी को भी सर्विस देने से इनकार कर सकते हैं साथ ही हम किसी भी क्षेत्र में अपनी सेवाएं बंद कर सकते हैं, वो भी नोटिस देकर या बिना नोटिस दिए। इस वेबसाइट का इस्तेमाल सभी नियमों के अंतर्गत होगा और यूजर वेबसाइट में डाले गए अपने कंटेंट के लिए खुद जिम्मेदार होगा।  वेबसाइट का एक्सेस देने से रियाल मेड्रिड पर वायरस को रोकने की जिम्मेदारी, या अन्य किसी दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर को रोकने की जिम्मेदारी नहीं आ जाती। अगर यूजर ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है तो इन चीजों के लिए वही जिम्मेदार होगा।  वेबसाइट की सेवाएं इस्तेमाल के दौरान यूजर या किसी अन्य थर्ड पार्टी के हार्डवेयर के नुकसान का जिम्मेदार रियाल मेड्रिड नहीं होगा। वेबसाइट के कंटेंट के इस्तेमाल से होने वाले यूजर के नुकसान या वेबसाइट का इस्तेमाल करने के दौरान हुए नुकसान को लेकर रियाल मेड्रिड जिम्मेदार नहीं होगा। इसके अलावा, इन चीजों के लिए भी रियाल मेड्रिड जिम्मेदार नहीं होगा। 

• वेबसाइट के रखरखाव या उसके सर्विस या कंटेंट के लिए।
• वेबसाइट के कंटेंट की उपयोगिता में कमी या अन्य कोई चीज में कमी।  
• वेबसाइट में मौजूद वायरस या कंटेंट में मौजूद खराब प्रोग्राम। 
• यूजर के द्वारा प्राप्त किए गए, निकाले गए, इकट्ठे किए गए, फैलाए गए या सौंपे गए कंटेंट को लेकर।
• वेबसाइट का अवैध, लापरवाही या धोखेबाजी के लिए इस्तेमाल जो कानून की दी गई शर्तों से अलग हो सकती हैं। या सही काम के लिए इस्तेमाल जो पब्लिक ऑर्डर के हिसाब से ठीक भी है को लेकर भी रियाल मेड्रिड जिम्मेदार नहीं होगा।
 
4.3 सेवाओं के उपलब्ध होने से लेकर
 
वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए तीसरी पार्टी से सेवाओं और सप्लाई की जरूरत होती है जिसमें इंटरनेट जरूरी है लेकिन इसकी क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। यानी कि स्पीड अच्छी हो जिससे कि वेबसाइट अच्छे से खुले, वैसे यह रियाल मेड्रिड की जिम्मेदारी नहीं है। साथ ही साथ, वेबसाइट के द्वारा मुहैया कराई गई सर्विसों को रियाल मेड्रिड जब चाहे बंद कर सकता है, वो भी नोटिस देकर या बिना नोटिस दिए।  वेबसाइट का इस्तेमाल करते वक्त अगर यूजर का इंटरनेट बंद हो जाता है, कंप्यूटर खराब हो जाता है या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराब हो जाता है तो इसके लिए रियाल मेड्रिड जिम्मेदार नहीं होगा।
 
4.4 कंटेंट या वेबसाइट से जुड़ी हुई सेवाओं को लेकर
 
वेबसाइट का इस्तेमाल करने की सेवाओं में शामिल चीजों में टेक्निकल लिंकिंग डिवाइस, डायरेक्ट्रिज और यहां तक कि सर्च टूल शामिल हैं जो यूजर को अन्य वेबसाइट और इंटरनेट पोर्टल (लिंक साइट के बाद) का इस्तेमाल करने की इजाजत देते हैं। इन मामलों में सूचना समाज सेवा के आर्टिकल 17 और इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स लॉ 34/2002, 12 जुलाई 2002 (“LSSI”)  के तहत रियाल मेड्रिड मध्यवर्ती सेवा प्रदाता के तौर पर काम करता है।  और रियाल मेड्रिड वेबसाइट पर मौजूद लिंक को लेकर ही जिम्मेदार होगा क्योंकि उसने लिंक लगवाने के पहले ही उन्हें चेक कर लिया होगा। अगर यूजर को लगता है कि वेबसाइट पर किसी अवैध वेबसाइट या कंटेंट का लिंक है  तो वह यूजर क्लाज 6 में बताई गई प्रक्रिया के तहत रियाल मेड्रिड से बात कर सकता है। वैसे इस बातचीत का मतलब ये नहीं है कि लिंक हटा ही ली जाएगी।  

लिंक के साइट पर होने से ये बिल्कुल नहीं माना जाएगा कि उन साइटों के मालिकों से रियाल मेड्रिड का कोई करार है या रियाल मेड्रिड ये प्रमोशन या पहचान बढ़ाने के लिए कर रहा है। ये लिंक सिर्फ संदर्भ के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

वैसे रियाल मेड्रिड उन्हीं वेबसाइट की लिंक लगाता है जो उसकी जानकारी में सही हों और कानून के हिसाब से ठीक हों। रियाल मेड्रिड लिंक साइट के कंटेंट को मंजूरी नहीं देता। इसलिए उनकी वजह से होने वाले नुकसान को लेकर जिम्मेदार नहीं है। इस तरह के कंटेंट को हटाने का अधिकार हमारे पास सुरक्षित है साथ ही जिन मामलों में हमें जानकारी है उनके लिए हम हर्जाने को लेकर जिम्मेदार हैं। यह हर्जाना कोर्ट के फैसले, प्रशासन के आदेश या अन्य किसी माध्यम से हो सकता है।

5. अवैध और अनुचित गतिविधियों को लेकर बातचीत 
 
अगर यूजर या अन्य किसी इंटरनेट यूजर को किसी ऐसे लिंक के बारे में पता चलता है जिसको क्लिक करके वह वेबसाइट पर आ रहा है और साथ ही उस लिंक का कंटेंट या सेवा गैरकानूनी, हानिकारक, अपमानजनक, हिंसक या अनैतिक हों तो वह रियाल मेड्रिड को संपर्क करके ये चीजें बता सकता है:

a) बातचीत करने वाली पार्टी का पर्सनल डेटा: नाम, पता, टेलिफोन नंबर या ईमेल एड्रेस
b) इस बात की जानकारी जो लिंक साइट के गैरकानूनी होने का सबूत देती हो
c) जहां बौध्दिक अधिकार या इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी अधिकारों का हनन, अधिकार का उल्लंघन करने वाले का पर्सनल डेटा, जहां होल्डर बातचीत करने वाली पार्टी ना हो। उसे ऐसी चीज भी पेश करनी होगी जो होल्डर के अधिकार को सिद्ध करता हो या होल्डर की तरफ से बातचीत करने के उसके अधिकार को बताता हो, जहां होल्डर बातचीत करने वाली पार्टी नहीं होगी।   

d) जो जानकारी दी गई है वो सही है। जो जानकारी रियाल मेड्रिड के द्वारा प्राप्त की गई वो इस क्लाज के अंतर्गत मान्य नहीं होगी। LSSI के कानून के अनुसार चीजों की सही जानकारी या बातचीत करने वाली पार्टी के द्वारा बताई गई बातों पर भी ये बात मान्य नहीं होगी। 

उसी तरह से अधिकार सिद्ध करने के लिए होल्डर को अपना प्रमाणपत्र दिखाना होगा साथ ही होल्डर की जगह बातचीत करने वाले को भी प्रमाणपत्र दिखाना होगा और साथ ही घोषणा भी करनी होगी कि जो चीज बताई जा रही है वह सही है।
 
6. पासवर्ड
 
वेबसाइट के प्रतिबंधित क्षेत्र का इस्तेमाल यूजर को दिए गे पासवर्ड से किया जाता है. इसके लिए यूजर को रजिस्टर करना होता है और वह इस्तेमाल करने के दौरान सभी चीजों को लेकर जवाब देगा। यूजर अपने पासवर्ड के लिए खुद जिम्मेदार होगा साथ ही उसके गलत तरीके से इस्तेमाल, किसी को पासवर्ज बताने या खोने को लेकर खुद जिम्मेदार होगा। 

अगर वह पासवर्ड भूल जाता है या कोई तीसरी पार्टी उसके अकाउंट से एक्सेस करनी की कोशिश करती है तो यूजर तुरंत रियाल मेड्रिड से बात करे। जो उसे तरंत ब्लॉक कर देंगे। अगर बातचीत के पहले कोई भी ऐसी चीज होती है तो उसके लिए होल्डर ही जिम्मेदार होगा। साथ ही वह उस अनाधिकारिक इस्तेमाल से हुए नुकसान का भी जिम्मेदार होगा।  

 7.  समयावधिक और बदलाव
 
मौजूदा कानूनी नोटिस की शर्तें तब तक लागू रहेंगी जब तक बदल नहीं जातीं। जब रियाल मेड्रिड इस तरह के बदलाव करेगा तो उनसे यूजर को रूबरू कराएगा। रियाल मेड्रिड उपलब्ध कराई गई सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर सकता है, उनमें कुछ और जोड़ सकता है और दोनों कंटेंट और सेवाओं को बदल सकता है। यूजर ने जब वेबसाइट का इस्तेमाल शुरू किया तो उस दौरान जो जो शर्तें प्रकाशित हुईं वही लागू मानी जाएंगी। रियाल मेड्रिड आपको हर रोज लीगल नोटिस को पढ़ने के लिए आमंत्रित करता है। 
 
8. विधान और क्षेत्राधिकार
मौजूदा लीगल नोटिस में जो भी पॉइंट दिए गए हैं वे स्पेनिश कानून के तहत लागू होते हैं। इसलिए अगर मौजूदा नोटिस को लेकर कोई विवाद पैदा होता है और इन बिंदुओं के बीच कोई संबंध पाया जाता है तो स्पेनिश कानून मान्य होगा।

9. कॉन्फिज़ा ऑनलाइन से जुड़ाव
हमारा अस्तित्व कॉन्फिज़ा ऑनलाइन (गैर लाभकारी संस्था) से जुड़ा हुआ है। यह नेशनल रजिस्ट्री ऑफ असोसिएशन ग्रुप 1, सेक्शन 1, नेशनल नंबर 594400, सीआईएफ G85804011, काले कैस्टेलो  24, Esc 1 2° लेफ्ट 28001 मेड्रिड (स्पेन), टेलिफोन (+34) 91 309 13 47 और फैक्स (+34) 91 402 83 39 (www.confianzaonline.es) पर रजिस्टर है। ये सामान्य शर्तें स्पेनिश कानून के द्वारा लगई गई हैं। उसी तरह, वैकल्पिक विवाद समाधान पर कानून के प्रावधानों के अनुपालन में, हम उपभोक्ता को पालन इकाई के तौर पर और आचार संहिता की शर्तों के तहत जानकारी देते हैं। यूजर कॉन्फिज़ा ऑनलाइन पर अंतिम विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए जा सकते हैं। (https://www.confianzaonline.es/consumidores/como-reclamar/formulario-reclamaciones/)।
अगर इनका उपभोक्ता के इलेक्ट्रॉनिकल ट्रांजेक्शन या डेटा प्रोटेक्शन को लेकर जब वे इस क्षेत्र के बारे में जानते हों, उल्लेख किया जाएगा तो ऐसे दावों को कॉन्फिज़ा ऑनलाइन की मीडियाशन कमेटी सुलझाएगी, उन्हें उपभोक्ता विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए मान्यता प्राप्त है। अगर दावे डिजिटल विज्ञापनों को लेकर हैं या इस क्षेत्र के डेटा प्रोटेक्शन को लेकर हैं तो ये ऑटोकंट्रोल ज्यूरी के पास जमा किए जाएंगे। हम आपको ये भी बता दें कि यूरोपियन यूनियन के ऑनलाइन डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन प्लैटफॉर्म को इस लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं। https://ec.europa.eu/consumers/odr/main/?event=main.home2.show