बरीनागा

बरीनागा

1940 - 1950

  • पूरा नामसबीनो बरिनागा अल्बर्टी
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि15/08/1922
  • पूरा नामसबीनो बरिनागा अल्बर्टी
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि15/08/1922

बर्नब्यू के इतिहास में पहले गोल करने वाले खिलाड़ी

पोज़ीशन: फॉरवर्ड
मैच खेले: 182 आधिकारिक मैच
गोल्स: 93

बरीनागा वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने बर्नब्यू के इतिहास में बेलेनेनसेस के ख़िलाफ़ पहला गोल दागने का कीर्तिमान अपने नाम किया था जो उनके क्लब की यादों में आज भी मौजूद है| वो हर अलग-अलग पोज़ीशन में खेलने में सक्षम थे जहाँ उन्हें उनके आक्रामक तरीके से गोल करने के लिए रखा जाता था|

इनहोंने साउथैम्पटन से फुटबॉल खेलना शुरू किया
था जब उनके परिवार ने स्पेनिश सिविल वार के दौरान उन्हें वहां पढ़ने भेजा था| बरीनागा ने वहां साउथैम्पटन एफ़सी ज्वाइन किया जहाँ उन्होंने आधा सीज़न रिज़र्व में रहते हुए 13 मैचों में 62 गोल किये|

उसके बाद वो अपने घर बास्क देश वापिस आये जहाँ उन्हें एथलेटिक बिलबाओ के साथ एक ट्रायल देना था लेकिन उनकी शर्तों की वजह से बरीनागा ने उसे ठुकरा दिया| इसी कारण उन्होंने रियल मैड्रिड का रुख किया और
वहां के प्रस्ताव को बरीनागा ने ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कर लिया| इस क्लब के साथ दो पीरियड तक जुड़े रहने के दौरान उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाते हुए दो स्पैनिश कप दिलाये|

उनके द्वारा किये गए गोल्स (91) और टीम के लिए बलिदान देना उनकी सफ़लता कि कुंजी साबित होता गया| पहले उन्होंने बतौर खिलाड़ी अपना करियर रियल सोसीडाड और फिर बेटिसस से खेलते हुए समाप्त किया| इसके बाद उन्होंने कोच की भूमिका निभाना शुरू किया| उन्होंने करीब 10 से अधिक क्लब और राष्ट्रीय टीमों को प्रशिक्षण दिया और उनके साथ अपने फुटबॉल कलाकारी साझा की| उनकी मृत्यु 19 मार्च साल 1988 में हुई|

सम्मान

  • 2 स्पैनिश कप