जिद़ान

जिद़ान

2001 - 2006

  • पूरा नामजिनेदीन जिद़ान
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि23/06/1972
  • पूरा नामजिनेदीन जिद़ान
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि23/06/1972

एक प्रतिभा जिसने एक युग को चिह्नित किया

पोजिशन: मिडफील्डर
मैच खेले: 227
गोल किए: 49
फ्रांस के लिए इंटरनेशनल: 93 मैच

अपनी काबिलियत और तकनीक दक्षता के दम पर जिनेदिन जिद़ान ने फुटबॉल युग में अपनी अलग ही पहचान बनाई। अपनी प्राकृतिक प्रतिभा के कारण इस खिलाड़ी ने वह सब जीता, जो जीता जा सकता था। क्लब के साथ साथ नेशनल टीम की तरफ से इस खिलाड़ी ने कई खिताब जीते। एक जादुई खिलाड़ी जिसने रियल मैड्रिड से अपने करियर को विराम देने फैसला किया। इस खिलाड़ी ने साल 2002 में चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था।

अल्जीरियाई मूल के जिद़ान ने मार्सिले में फुटबॉल खेलना शुरू किया।इस खिलाड़ी ने अपने पैतृक शहर की युवा टीमों के साथ खेलना शुरू किया, जहां से वे कांस गए, जिसके साथ उन्होंने 17 साल की उम्र में
फ्रेंच फर्स्ट डिवीजन में पदार्पण किया। इसके

बाद साल 1992 में उन्होंने जिरोंदिन्स बोर्दो के साथ करार किया। यहां से उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलनी शुरू हुई।

साल 1996 में जिरोंदिन्स की तरफ से यूइएफए कप का फाइनल खेलने के बाद उन्होंने जुवेंटस का रुख किया। ट्यूरिन बेस्ड क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने 1998 में बैलोन डी'ओर खिताब जीता। जो फ्रांस के नेशनल टीम के यादगार पलों में से एक था। जिद़ान ने साल 1998 विश्व कप और 2000 यूरोपीय चैम्पियनशिप में जीत के लिए लेस ब्लुस ’का मार्गदर्शन किया। इन जीत के कारण वह महान खिलाड़ी के रूप में स्थापित हुए और इसके बाद रियल मैड्रिड के लिए वह रूचि लेने लगे। साल 2001 में क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने उन्हें रियल मैड्रिड के साथ जोड़ लिया।

क्लब की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने कहा था कि मैं यूरोपीय कप जीतना चाहता था और मैं इसे रियल मैड्रिड के साथ ही जीतना चाहता था। इसके बाद उन्होंने वो ट्रॉफी (यूरोपियन कप) भी जीती, जिससे वह महरुम थे, एक साल बाद उन्होंने इस खिताब को भी जीत  लिया। उस फाइनल में बायर लेवरसुसेन के खिलाफ इस खिलाड़ी ने रोबर्टो कार्लोस के पास पर निर्णायक गोल किया। वह गोल किसी जादू से कम नहीं था।

जिद़ान जर्मनी में हुए साल 2006 वर्ल्डकप के बाद रिटायर हुए। रियल मैड्रिड इस खिलाड़ी की आखिरी टीम थी, इस टीम के साथ उन्होंने 6 खिताब जीते। इसके बाद भी इस खिलाड़ी ने क्लब का साथ नहीं छोड़ा
The Best FIFA Men's Coach award. और अध्यक्ष के सलाहकार के तौर पर काम किया। वह टीम के साथ असिस्टेंट मैनेजर
के तौर पर भी जुड़े। वहीं कास्टिला के मैनेजर के रूप में भी उन्होंने काम किया। अब वह सीनियर टीम के मैनेजर है और साल 2017 में उन्हें बेस्ट फीफा मैंस कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जिदान ने 11 मार्च 2019 और मई 2021 के बीच रियल मैड्रिड में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया।

सम्मान

  • खिलाड़ी के तौर पर उपलब्धियां

  • 1 यूरोपियन कप
  • 1 इंटरकॉन्टिनेंटल कप
  • 1 यूरोपियन सुपर कप
  • 1 लीग
  • 2 स्पेनिश सुपर कप
  • 1 फ्रांस के साथ वर्ल्डकप
  • 1 फ्रांस के साथ यूरोपियन चैंपियनशिप
  • कोच के तौर पर उपलब्धियां

  • 3 यूरोपियन कप
  • 2 फीफा वर्ल्डकप
  • 2 यूरोपियन सुपर कप
  • 2 लीग
  • 2 स्पेनिश सुपर कप