इस्को

इस्को

2013 - 2022

  • पूरा नामफ्रांसिस्को रोमान अलारकोन सुआरेज
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि21/04/1992
  • पूरा नामफ्रांसिस्को रोमान अलारकोन सुआरेज
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि21/04/1992

ड्रिब्लिंग, कल्पना और शानदार तकनीक

खेलने का पॉजिशन: मिडफील्डर
रियल मैड्रिड के लिए मैच खेले: 353
गोल किए: 53

2013 की समर में इस्को रियल मैड्रिड में शामिल हुए। एक ऐसा खिलाड़ी जो इमेजनेशन, स्किल और तकनीक से भरपूर था। नौ वर्षों में उन्होंने 353 मैच खेले, 53 गोल किए और 19 ट्राफियां जीतीं। 21 साल की उम्र में क्लब में आने वाले मलागा में जन्मे इस दिग्गज ने 18 अगस्त 2013 को सैंटियागो बर्नब्यू में बेटिस के खिलाफ पदार्पण किया। उन्होंने एक जीत और एक गोल के साथ अपनी पहली मैड्रिडिस्टा उपस्थिति को यादगार बनाया।

इस्को 2014 और 2022 के बीच जीते गए पांच यूरोपीय कप फाइनल के लिए रियल मैड्रिड टीम का हिस्सा रहे हैं: लिस्बन, मिलान, कार्डिफ, कीव और पेरिस। व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें यूरोपीय सुपर कप 2017 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

मैड्रिडिस्टा जर्सी में अपने 9 सीजन में स्पेनिश अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने कई शानदार ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें 5 चैंपियंस लीग, 4 क्लब विश्व कप, 3 यूरोपीय सुपर कप, 3 लालीगा खिताब, 3 स्पेनिश सुपर कप और 1 कोपा डेल रे शमिल है।

सम्मान

  • 5 चैंपियंस लीग
  • 4 क्लब विश्व कप
  • 3 यूरोपीय सुपर कप
  • 3 लालीगा खिताब
  • 1 कोपा डेल रे
  • 3 स्पेनिश सुपर कप