समाचार. 16/05/2022
रियल मैड्रिड और एडिडास ने 2022-23 सीज़न के लिए जर्सी का अनावरण किया है। यह नया किट क्लब के इतिहास के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह आधुनिकता के साथ एक क्लासिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें टीम के पारंपरिक सफेद रंग की जर्सी के कॉलर पर बैंगनी रंग का इस्तेमाल किया गया है और कंधे पर एडिडास की तीन स्ट्राइप्स बनाई गई हैं।
इसके साथ ही, कॉलर के पास वाले बटन के पीछे भी क्लब के गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाया गया है। रियल मैड्रिड की 120वीं वर्षगांठ के मौके पर यहां एक लोगो बनाया गया है। इस जर्सी की एक और विशेषता यह है कि रियल मैड्रिड की सफेद रंग की शर्ट पर अलग-अलग डिजाइन बनाए गए हैं।
एक्सक्लूसिव सेल
नई जर्सी पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है और इसे रिसाइकल किए गए चीजों से बनाया गया है। इसमें मैच के दौरान खिलाड़ियों के शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए HEAT.RDY का KEEP COOL तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। रियल मैड्रिड की नई जर्सी एडिडास और रियल मैड्रिड की दुकानों के अलावा चुनिंदा रिटेल दुकानों पर भी उपलब्ध है।
वीडियो.2022-23 सीज़न के लिए नई जर्सी