महो

 

महो सर्वोत्कृष्ट बियर फ्लेवर है, इसे क्वालिटी और प्रमाणिकता के लिए जाना जाता है। अपने नाम को बरकरार रखते हुए, इसने इन सालों में परंपरा और नवीनता को बखूबी प्रबंधित किया है और अपनी क्वालिटी कभी गिरने नहीं दी। यह महो सेन मिगल का ही ब्रांड है, यह पूरी तरह से स्पेनिश कंपनी है। यह स्पेन की सबसे अच्छी बियर कंपनी है। साथ ही देश की दुनियाभर में जानी जाने वाली सबसे बढ़िया बियर भी है। कंपनी का 125 साल पुराना इतिहास साल 1890 में महो के बनने से शुरू हुआ था। तब से कंपनी ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। साल 2000 में महो ने सेन मिगेल को अपने नाम कर लिया। 2004 में उन्होंने खरीदारी और आगे बढ़ाई और इस बार कैनरी आयलैंड अपने नाम कर लिया। साल 2007 में कार्वेज़ास अल्हमबारा अपने नाम कर लिया। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पोर्टफोलियो बढ़ाना जारी रखा। साल 2011 में उन्होंने सोलन डे काबराज़ को खरीद लिया। शुरू से ही महो रियल मैड्रिड से जुड़ा रहा, यह कंपनी भी मैड्रिड से शुरू हुई थी। महो सिटी के साथ आगे बढ़ा और उसके मुख्य ऐतिहासिक इवेंट में अहम भूमिका निभाई। जाहिर है कि उन्होंने रियल मैड्रिड को स्थापित होने में मदद की। जो शानदार रिश्ता क्लब की शुरुआत में बना था वह एक शताब्दी बीतने के बाद भी जारी है। तब से, उन्होंने फैंस को स्पोर्ट्स की सबसे शानदार झलक दिखाने के लिए कई बार हाथ मिलाया है। ताकि कामयाब होने के और टीमवर्क के महत्व को लोगों को समझाया जा सके। दो अग्रणी ब्रांडो के बीच शानदार पार्टनरशिप, जो उत्कृष्टता को लेकर एक दूसरे से जुड़े। सेन मिगेल 0´0, जाने माने सेन मिगेल ब्रांड का नॉन-एल्कोहल वाला वर्ज़न, वह रियल मैड्रिड बास्केटबॉल टीम का स्पॉन्सर भी है।