LazoGanadores de Champions LeagueOtro

ऐतिहासिक गोल: जिदान

समाचार. 10/03/2023

2005/06 सीजन में, उन्होंने एस्पेनयॉल के खिलाफ ब्रेस हासिल लिया।

इस हफ्ते के ऐतिहासिक गोल में जिदान का नाम शामिल है। रियल मैड्रिड और विश्व फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी साल 2001 की गर्मियों में जुवेंट्स से हमारे क्लब का हिस्सा बनें। फ्रेंच मिडफील्डर ने अपनी गुणवत्ता और पिच पर अपने शानदार खेल से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अपने यादगार वॉली गोल के साथ वह ला नोवेना  के शीर्ष खिलाड़ी थे। उन्होंने चैंपियंस लीग के साथ मैड्रिड कोच के रूप में अपने फुटबॉल प्रेम के सफर को जारी रखा और साल  2016 व 2018 के बीच लगातार तीन ट्रॉफियां हासिल की।

2005/06 के लीग अभियान के 22वें मुकाबले पर रियल मैड्रिड ने सेंटियागो बर्नब्यू में एस्पेनयोल को 4-0 से मात दी। जिदान ने मैच में एक ब्रेस (दो गोल) हासिल किया और जिस गोल ने उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया, वह विजयी गोल था। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने गेंद को बॉक्स के बाहर हासिल किया और अपने दाहिने पैर से समायोजित किया। इसके बाद बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर उन्होंने गोल दागा, जिसे रोकना गोलकीपर के वश में नहीं था। 

वीडियो.जिदान के ऐतिहासिक गोल

जिदान ने रियल मैड्रिड के लिए कुल 227 मैचों में शिरकत करते हुए 49 गोल दागे। मैड्रिड खिलाड़ी के रूप में उन्होंने 1 यूरोपीय कप, 1 इंटरकॉन्टिनेंटल कप, 1 यूईएफए सुपर कप, 1 लालीगा खिताब और 2 स्पेनिश सुपर कप अपने नाम किए हैं।

Search