लेसमेस द्वतिय

लेसमेस द्वतिय

1952 - 1959

  • पूरा नामराफेल लेसमेस बोबेड
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि09/11/1926
  • पूरा नामराफेल लेसमेस बोबेड
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि09/11/1926

पोजिशन: डिफेंडर
मैच खेले: 221 आधिकारिक मैच
गोल: 1
स्पेनिश इंटरनेशनल: 2 मैच

वह उस टीम के सदस्य रहे जिसने लगातार 5 यूरोपियन कप जीते। उनकी टीम अपनी कमाल की रणनीति के लिए जानी जाती थी जिसके चलते वह विपक्षी टीम के फार्वर्ड को अक्सर रोकने में कामयाब हो जाते थे। स्यूटा का ये डिफेंडर गेंद को स्टाइल के साथ एक कोने से दूसरे कोने तक मारने का माद्दा रखता था।

वह रियाल मेड्रिड में वालाडोलिड से आए थे। जहां उन्होंने अपना डेब्यू भाई फ्रांसिको के साथ शानदार अंदाज में किया। जिसके कारण उनका नाम लेसमेस द्वितिय पड़ा। वह रियाल मेड्रिड में कोच एलपिना के साथ आए जिन्होंने खुद रियाल मेड्रिड के लिए 1952 में वेलाडोलिड को छोड़ा था। रियाल मेड्रिड से खेलने के दौरान वह उस समय के शानदार डिफेंडर मारकितोस, नावेरो, अतिएंजा और सेंटामारिया के खिलाफ खेले।

उन्होंने एक के बाद एक कई सम्मान जीते। इस दौरान जो पांच यूरोपियन कप फाइनल मेड्रिड खेली उनमें से तीन में वह खेले। इस दौरान साल 1956 में स्टेड रीम्स, 1957 में फ्यूरेंटिना और 1958 में इंटर मिलान के खिलाफ फाइनल में वह जमकर चमके।

उन्होंने रियाल मेड्रिड के लिए खेले गए 200 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्हें स्पेन टीम की ओर से दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका भी मिला। रिटायर होने के बाद, वह क्लब के साथ जुड़े रहे और उन्होंने युवा टीम के स्काउट के तौर पर काम किया। उनकी मृत्यु 8 अक्टूबर 2012 को हो गई।

सम्मान

  • 5 यूरोपियन कप
  • 4 लीगा
  • 2 लेटिन कप