डी फ़िलिप

डी फ़िलिप

1964 - 1972

  • पूरा नामपेड्रो यूजेनियो डी फेलिप कोर्टेस
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि18/07/1944
  • पूरा नामपेड्रो यूजेनियो डी फेलिप कोर्टेस
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि18/07/1944

युवा सिस्टम के उत्पाद

पोज़ीशन: डिफेंडर
मैच खेले: 170 आधिकारिक मैच
स्पैनिश इंटरनेशनल: 1 मैच

डी फ़िलिप 1966 में ब्रसेल में हुए यूरोपियन कप फाइनल के हीरोज़ में से एक थे जहाँ जहाँ रियल मैड्रिड ने छठी बार यूरोपियन टाइटल जीता था| पशीन, सैन्चिज़, पीरी, अमानसिओ और पाको गेंटो जैसे खिलाड़ियों के
साथ डी फ़िलिप भी येये टीम का हिस्सा थे| ये एक ऐसी जेनेरेशन थी जिसने रियल मैड्रिड की तरफ़ से 1960 में स्पेन हुए में खेल में तहलका मचाया हुआ था|

डी फ़िलिप एक मज़बूत सेंट्रल डिफेंडर थे जिन्होंने सांतामारिया को रिप्लेस करते हुए मैड्रिड के डिफेंस में अपनी जगह बनाई थी| उनकी डिफेंडिंग की इस शानदार कला की बदौलत टीम एक के बाद एक ट्रॉफी जीतती चली गई| साथ ही टीम द्वारा जीते गए 5 लीगास और एक स्पैनिश कप में भी उनकी भूमिका शानदार रही थी|

रियल मैड्रिड के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया| हालाँकि साल 1967 में अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के दौरान एक इंजरी में उनका घुटना टूट गया था जो उनके लिए काफी निराशाजनक रहा| इसके बाद उनकी एक सर्जरी हुई जिसकी वजह से
वो काफी महीने तक खेल से दूर रहे|

उन्होंने अपना अधिकतर करियर रियल मैड्रिड के साथ ही गुज़ारा| 1964/65 में फर्स्ट टीम के साथ अपना डेब्यू करने से पहले वो यूथ टीम का हिस्सा रहे| वाइट्स के साथ कुछ सिल्वरवेयर जीतने के बाद उन्होंने इस्पनियोल ज्वाइन किया| वहीँ से उन्होंने साल 1978 में अपना रिटायरमेंट भी लिया| 12 अप्रैल 2016 को उनकी मृत्यु हो गई|

सम्मान

  • 1 यूरोपियन कप
  • 5 लीगास
  • 1 स्पैनिश कप