लुइस रेगेइरो

लुइस रेगेइरो

1931 - 1936

  • पूरा नामलुइस रेगेइरो पागोला
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि01/07/1908
  • पूरा नामलुइस रेगेइरो पागोला
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि01/07/1908

रियाल मेड्रिड का हर हालात में ढलने वाला खिलाड़ी

पोजीशन: इनसाइड-फार्वर्ड
मैच खेले:
164
गोल स्कोर किए: 87
स्पेनिश इंटरनेशनल: 25 मैच खेले

रेने पेटिट के सबसे बेहतरीन शागिर्दों में से एक, लुइस रेगेइरो को 20वीं सदी का सबसे बेहतरीन इनसाइड-लेफ्ट कहा जाता है। पहले सीजन में उन्होंने रियाल मेड्रिड को बिना कोई मैच गंवाए ला लीगा का खिताब जिताया था।

उनका स्पोर्टिंग करियर रियाल यूनियन डे आईरन के साथ तब शुरू हुआ जब उन्होंने रियाल मेड्रिड का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह मेड्रिड में साल 1931 में शामिल हुए और दो ला लीगा खिताबों और दो स्पेनिश कप टाइटल को जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वह क्लब के लिए 1936 तक खेले और इसके बाद ही सिविल वार शुरू होने से सारे स्पोर्ट्स पर प्रतिबंध लग गया।

देशनिकाला होने के चलते वह मैक्सिको गए और ऑस्टुरियास के साथ साइन किया। यह साल 1942 में उनके रिटायरमेंट के पहले आखिरी क्लब था।

वह कमाल के इनसाइड-फॉर्वर्ड थे, उनका खेल कमाल की क्रिएटिविटी और इंटेलिजेंस पर निर्भर था। वह गेंद को ड्रिबल कमाल का करते थे जिसके चलते उनका नाम वाइट रो डियर पड़ा। साथ ही उनका गोल करने का सेंस कमाल का था। राष्ट्रीय टीम के साथ उन्होंने 25 मैच खेले
और इस दौरान 16 गोल दागे। उनकी मृत्यु 6 दिसंबर
1995 को हुई।

सम्मान

  • 2 लीगा
  • 2 स्पेनिश कप
  • 5 मनकोमुनैडो ट्रॉफी