कासेमिरो

कासेमिरो

2013 - 2022

  • पूरा नामकार्लोस हेनरिक कासेमिरो
  • जन्म स्थानसाओ जोस डॉस कैम्पोस (साओ पाउलो, ब्राजील)
  • जन्म तिथि23/02/1992
  • पूरा नामकार्लोस हेनरिक कासेमिरो
  • जन्म स्थानसाओ जोस डॉस कैम्पोस (साओ पाउलो, ब्राजील)
  • जन्म तिथि23/02/1992

प्रतिबद्धता, इच्छा और 5 यूरोपीय कप

पोजिशन: मिडफील्डर
रियल मैड्रिड के लिए खेले गए मैच: 336
गोल: 31

कार्लोस हेनरिक कासेमिरो रियल मैड्रिड के इतिहास के सबसे सफल अभियान का हिस्सा रहे हैं। ब्राजील के इस खिलाड़ी ने पांच यूरोपीय कप का खिताब जीता है। उन्होंने पहले चार यूरोपीय कप के दौरान क्रूस और मोड्रिक के साथ मिलकर थ्री मैन का शानदार सेंट्रल मिडफील्ड को तैयार किया था। कासेमिरो जनवरी 2013 में 20 साल की उम्र में साओ पाउलो से हमारे क्लब में शामिल हुए और कैस्टिला में टीम को मजबूत किया और उन्होंने 20 अप्रैल को बेटिस के खिलाफ 3-1 से जीत कर रियल मैड्रिड के लिए अपना डेब्यू किया। 

2013-14 के सीजन में कासेमिरो प्रथम टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टीम को दसवां खिताब और कोपा डे रे जीताने में मदद की। इस अभियान के बाद वह साल 2105 के सीजन में पोर्तो की टीम में एक लोन पर दिए खिलाड़ी के रूप में खेले इसके बाद उन्होंने फिर से मैड्रिड की टीम में कल्ब के लिजेंड के रूप में वापसी की। कासेमिरो ने रियल मैड्रिड के लिए 336 मैच खेले जिसमें उन्होंने एक शानदार मिडफील्डर के रूप में 31 गोल दागे। उन्होंने 5 यूरोपीय कप, 3 क्लब विश्व कप, 3 यूईएफए सुपर कप, 3 लालीगा खिताब, 1 कोपा डेल रे और 3 स्पेनिश सुपर कप समेत 18 खिताब अपने नाम किए। बता दें कासेमिरो ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ उन्होंने 1 कोपा अमेरिका भी जीता है।

कासेमिरो को 2022 यूईएफए सुपर कप के फाइनल के लिए मैन ऑफ द मैच नामित किया गया था और ब्राजील के इस खिलाड़ी को हमेशा उनकी प्रतिबद्धता और अंत तक लड़ने की इच्छा के लिए याद किया जाएगा। वह हमारी टीम के लिए एक सच्चे खिलाड़ी रहे जिन्होंने हमारे क्लब के लिए अपना सब कुछ दिया।

सम्मान

  • 5 यूरोपीय कप
  • 3 क्लब विश्व कप
  • 3 यूईएफए सुपर कप
  • 3 लीग खिताब
  • 1 कोपा डेल रे ट्राफियां
  • 3 स्पेनिश सुपर कप
  • 1 ब्राजील के साथ कोपा अमेरिका