मसेडा

मसेडा

1985 - 1989

  • पूरा नामएंटोनियो मसेडा फ्रांसिस
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि16/05/1957
  • पूरा नामएंटोनियो मसेडा फ्रांसिस
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि16/05/1957

ब्लॉन्ड गोल्ड बॉय

पोजिशन: सेंटर बैक
मैच खेले:
41
गोल स्कोर किए: 5
स्पेनिश इंटरनेशनल: 36 मैच खेले

वह प्रेसिंडेंट रामोन मेंडोजा के चहेते थे। वह रियाल मेड्रिड आए और केमाचो, गोर्डिलोऔर ह्यूगो सांचेज के साथ क्विंटा डेल बुइत्रे में टीम की अगुआई की। जो सुरक्षा उन्होंने डिफेंस में मुहैया कराई वह कमाल की थी क्योंकि वह शारीरिक रूप से छरहरे थे और उनकी आक्रमण करने
की क्षमता ने उन्हें मेड्रिड फैंस का चहेता बना दिया।

छरहरे बदन वाले मसेडा का पेनल्टी एरिया में गजब का नियंत्रण था और वह अपने अच्छे सेंस की वजह से गेंद को आसानी से विपक्षी टीम के डिफेंस से छुड़ा लेते थे। वह गेंद का अंदाजा बढ़िया लगाते थे लेकिन वह हवा में गेंद मारने के लिए सबसे ज्यादा जाने गए। इन विशेषताओं के चलते उन्हें सबसे शानदार फुटबॉलर माना गया।

अपने पहले सीजन में वह रियाल मेड्रिड के डिफेंस के हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ला लीगा और यूईएफए कप खिताब जितवाए। एक साल के बाद ही रियाल मेड्रिड के साथ उनका करियर खत्म हो गया।

मसेडा को मैक्सिको में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान गंभीर चोट लग गई थी। दो साल टीम से बाहर गुजारने के बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने संन्यास ले लिया। उनकी चोट ठीक नहीं हो पाई। सुगांतो से आया यह खिलाड़ी क्लब में साल 1985 में आया, उन्हें स्पोर्टिंग डे गिजोन ने साइन किया था।

ऑस्टुरियन टीम में वह तेजी से विकसित हुए, और जल्दी ही उन्हें राष्ट्रीय टीम से बुलावा आ गया। सुनहरे बालों वाला इस लड़के ने स्पेन-माल्टा (2-1) जैसे बड़े मैच में गोल किया, यह 1984 में खेले गए यूरोपियन
चैंपियनशिप का सेमीफाइनल था। स्पेन ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

सम्मान

  • 1 यूईएफए कप
  • 4 लीगा
  • 1 स्पेनिश कप
  • 2 स्पेनिश सुपर कप