रेयेस

रेयेस

2004 - 2021

  • पूरा नामफेलिप रेयेस
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि15/03/1980
  • पूरा नामफेलिप रेयेस
  • जन्म स्थान
  • जन्म तिथि15/03/1980

मैड्रिडिस्टा बास्केटबॉल का रिकॉर्ड तोड़ने वाला खिलाड़ी

रियल मैड्रिड के इतिहास के सबसे सफल दौर में से एक के दौरान कप्तान फेलिप रेयेस एक रिकॉर्ड-ब्रेकर बन गए, उन्होंने बास्केटबॉल में एक बड़े लम्बे दौर को परिभाषित करने का काम किया और लगभग हर संभव ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। इस विंग-सेंटर की खूबियों की बात की जाए तो बलिदान, कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और गुणवत्ता जैसे शब्द उनका सटीक वर्णन करते हैं। वह हमेशा ही अपनी प्रतिबद्धता के चलते एक मिसाल बने रहेंगे और एक सच्चे क्लब दिग्गज कहलाएंगे। इतिहास में किसी ने भी टीम के लिए इतने अधिक मैच नहीं खेले हैं। सिर्फ एक वही अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वास्तव मे 1,000 से अधिक (1046) मैच खेले हैं।
 
वह 24 साल की उम्र में एस्टुडिएंट्स से 2004-05 के अभियान में रियल मैड्रिड में शामल हुए। उन्होंने 2004 में ताऊ विटोरिया के खिलाफ सुपर कप में अपना डेब्यू किया, और फिर जल्द ही महाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी का दर्जा हासिल करने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने अपने पहले वर्ष में लीग जीती और अपने 17 सीज़न में उन्होंने कुल 23 खिताब जीते: 2 यूरोलीग, 1 इंटरकॉन्टिनेंटल कप, 7 लीग, 6 कोपा डेल रे, 6 सुपर कप और 1 ULEB कप।
 
उनका नाम न केवल मैड्रिड के चाहने वालों के दिलों में एक खास स्थान रखता है, बल्कि एसीबी के इतिहास में भी दर्ज है। उन्होंने प्रतियोगिता (824) में सबसे अधिक प्रदर्शन करने और सबसे अधिक संख्या में रिबाउंड (4,725) रिकॉर्ड के साथ अपने खेल करियर को समाप्त किया। लीग में वह प्वाइंट्स, रिबाउंड्स, स्टील्स, पीआईआर, खेले गए मिनट, टू-प्वाइंट शॉट लगाने और फाउल्स ड्रॉ के लिए रियल मैड्रिड सूची में सबसे ऊपर हैं। वह यूरोलीग में अभी तक के शीर्ष आक्रामक रिबाउंडर भी हैं, और उन्होंने एक कप्तान के तौर पर नोवेना और ला डेसीमा कप को उठाया था।
 
स्वर्णिम युवा पीढ़ी के सदस्य के तौर उन्होंने स्पेनिश राष्ट्रीय टीम के साथ भी इतिहास रचा है। उन्होंने 236 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन किए, जिसमें उन्होंने 1 विश्व चैंपियनशिप, 2 रजत पदक और ओलंपिक खेलों में 1 कांस्य, 3 स्वर्ण पदक, यूरोबास्केट में 2 रजत और 1 कांस्य जीता; 1 जूनियर विश्व चैंपियनशिप; जूनियर यूरोपीय चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण पदक और यूरोबास्केट U-20 में 1 कांस्य पदक जीता। फेलिप रेयेस अब तक के सबसे महान स्पेनिश बास्केटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं और एक सच्चे रियल मैड्रिड बास्केटबॉल आइकन हैं।

सम्मान

  • 2 यूरोपियन कप
  • 1 इंटरकॉन्टिनेंटल कप
  • 7 एसीबी लीग खिताब
  • 6 कोपा डेल रे
  • 6 स्पेनिश सुपर कप
  • 1 यूएलईबी कप
  • 1 फीबा ​​विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक (2006)
  • 3 यूरोबास्केट स्वर्ण पदक (2009, 2011 और 2015)
  • 2 यूरोबास्केट रजत पदक (2003 और 2007)
  • 1 यूरोबास्केट कांस्य पदक (2001)
  • बीजिंग ओलंपिक खेलों में 1 रजत पदक (2008)
  • लंदन ओलंपिक खेलों में 1 रजत पदक (2012)
  • रियो ओलंपिक खेलों में 1 कांस्य पदक (2016)
  • 1 जूनियर विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक (1999)
  • 1 जूनियर यूरोपीय चैंपियनशिप स्वर्ण पदक (1998)
  • 1 अंडर-20 यूरोबास्केट कांस्य पदक (2000)