प्रकृति और उद्देश्य

फाउंडेशन की ज़रूरत क्यों?

प्रकृति और उद्देश्य

रियाल मेड्रिड फाउंडेशन के माध्यम से रियाल मेड्रिड क्लब समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है और अपने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विकास करता है।

उद्देश्य

रियाल मेड्रिड फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है कि स्पेन के साथ साथ विदेश में भी खेलों की निहित मूल्यों को बढ़ावा देना, क्योंकि खेल एक व्यक्ति के विकास में ना ही सिर्फ शैक्षिक उपकरण के रूप में योगदान कर सकते हैं, बल्कि खेल खेलने वालों के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास करने में भी अत्यंत मददगार साबित हो सकते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का भेदभाव सह रहा हो और उस से निकलने की आस रखता हो, उसके लिए खेल एक सामाजिक अखंडता का एक मज़बूत प्रतिरूप है। उद्देश्य यह है कि खेल से जुड़े सभी सांस्कृतिक पहलुओं को आगे बढ़ाया जाए।

सहयोगी

अलग अलग सरकारी अधिकारियों के सहयोग से, कई सारी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग, संरक्षण और प्रयोजन से, और सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक, अनेकों व्यक्तिगत दान देने वाले रियाल मेड्रिड के प्रशंसकों की बदौलत रियाल मेड्रिड फाउंडेशन अपने कार्य सफलतापूर्वक करता चला आ रहा है।

रियाल मेड्रिड फाउंडेशन का लेखा-परिक्षण हर साल होता हैं, और उसके निष्कर्ष ट्रस्टीज के बोर्ड के साथ साथ शिक्षा और खेल मंत्रालय के शासी प्राधिकरण को सौंपे जाते हैं। रियाल मेड्रिड क्लब की सालाना रिपोर्ट और फाउंडेशन की पत्रिका में भी इन्हीं निष्कर्षो को प्रकाशित किया जाता है।

गतिविधियाँ

रियाल मेड्रिड फाउंडेशन अपने कार्यों को चार महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटता हैं:

  • खेल की गतिविधियाँ
  • शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ
  • सामाजिक कल्याण की गतिविधियाँ
  • अंतरराष्ट्रीय सहयोग
  • संस्थागत कार्य